सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार Meta कंपनी Instagram में मौजूद end-to-end encryption फीचर को हटाने की तैयारी कर रही है। इस फैसले के बाद यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बदलाव से Instagram chat privacy पर असर पड़ सकता है।
जानकारी के मुताबिक Meta ने बताया कि Instagram में encrypted chat फीचर का इस्तेमाल बहुत कम लोग कर रहे थे, इसलिए कंपनी इसे बंद करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार 8 मई 2026 के बाद Instagram पर end-to-end encrypted messages सपोर्ट नहीं किए जाएंगे।
End-to-end encryption एक ऐसा सिस्टम होता है जिसमें मैसेज केवल भेजने वाला और पाने वाला ही पढ़ सकता है। यहां तक कि कंपनी खुद भी उस मैसेज को नहीं देख सकती। लेकिन यह फीचर हटने के बाद मैसेज की सुरक्षा पहले जैसी नहीं रहेगी और प्लेटफॉर्म के पास डेटा तक पहुंच संभव हो सकती है।
कंपनी का कहना है कि जिन यूजर्स के पास encrypted chats हैं, उन्हें पहले से नोटिफिकेशन दिया जाएगा ताकि वे अपनी चैट या मीडिया डाउनलोड कर सकें। इसके बाद यह सुविधा पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
इस फैसले के बाद privacy experts और यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि encryption हटाने से सुरक्षा कम होगी, जबकि कुछ का मानना है कि इससे गलत गतिविधियों पर निगरानी रखना आसान हो जाएगा। कई देशों में सरकारें सोशल मीडिया कंपनियों पर दबाव बना रही थीं कि encryption के कारण जांच एजेंसियों को परेशानी होती है।
Meta ने यह भी संकेत दिया है कि जो लोग secure messaging चाहते हैं, वे WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं, जहां end-to-end encryption अभी भी मौजूद है।
टेक दुनिया में इस फैसले को बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ सालों से कंपनियां यूजर्स की privacy बढ़ाने पर जोर दे रही थीं, लेकिन अब Instagram encryption removal से नई बहस शुरू हो गई है।










Leave a Reply