भोपाल – शहर में खरीदारी, फैशन, ब्यूटी और स्वाद का अनोखा संगम लेकर “वेडिंग बाज़ार सीज़न-2” 22 और 23 नवंबर 2025 को फोर सीज़न्स बैंक्वेट, कोहेफिज़ा में आयोजित किया गया था. आयोजन की मेजबानी नूर ग्रुप नमक महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले ग्रुप ने किया. एग्जिबिशन का मैनेजमेंट मेट एंड मेस्ट्रो इवेंट कंपनी ने संभाला.

इस दो दिवसीय लाइफस्टाइल एवं फूड एग्ज़िबिशन में शहर व आसपास के दर्जनों प्रदर्शक एक ही छत के नीचे वेडिंग, फैशन, होम डेकोर, किचन, ब्यूटी, फूड और लाइफस्टाइल उत्पाद प्रदर्शित किए। शॉपिंग, मनोरंजन और गतिविधियों से भरा यादगार अनुभव मिला।
*आकर्षण एवं गतिविधियाँ*
* मेकअप एवं हेयर स्टाइलिंग प्रतियोगिता
* बच्चों के लिए ख़ास “ब्राइड & ग्रूम किड्स फैशन शो”
* “फ्लिप द बॉटल विद बड़े मियाँ छोटे मियाँ” – मज़ेदार गेम एवं मुफ्त गिफ्ट
* सफल आयोजन के 10 वर्ष पूरे होने पर *
* नूर ग्रुप की 10वीं वर्षगाँठ सेलिब्रेशन
इस आयोजन में शहर की प्रसिद्ध सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी विशेषज्ञ शख्सियतें प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया। शो की एंकरिंग मशहूर होस्ट मोहसिन खान द्वारा की गई, जिन्होंने कार्यक्रम में अपनी लाइव इंटरेक्शन एवं प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया।

आयोजन का उद्देश्य
वेडिंग बाज़ार का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों, डिजाइनर्स और स्टार्टअप्स को ग्राहकों तक सीधा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने प्रोडक्ट और सेवाएँ बेहतर तरीके से पेश कर सकें। पिछले वर्ष के सफल आयोजन के बाद इस बार अधिक प्रतिभागिता और अधिक आकर्षण देखने को मिलेगा।
प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क
दोनों दिनों में आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया था। आयोजक टीम ने शहरवासियों से पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की थी जिसे शहर के 2000 से ज्यादा लोगों ने स्वीकार किया।










Leave a Reply