Benny Mathur और Prof. (Dr.) P. Sasikala की किताब ‘Social Media 2.0’ AI-Integrated दुनिया के लिए मीडिया छात्रों को करेगी तैयार

Divya Raghuwanshi Avatar

“स्पष्ट उद्देश्य और सही एआई टूल, साथ ही विस्तृत प्रॉम्प्ट—एआई प्रदर्शन की कुंजी हैं।” यह विचार उद्योग विशेषज्ञों ने 25 नवम्बर 2025 को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू), भोपाल के न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार “एआई: कंटेंट प्रोडक्शन और पब्लिशिंग में बदलता परिदृश्य” में व्यक्त किए। इस आयोजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मीडिया, साइबर सुरक्षा तथा न्यूज़रूम इनोवेशन से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों ने भाग लेकर छात्रों के साथ आधुनिक कंटेंट इकोसिस्टम में एआई की तेजी से बदलती भूमिका पर चर्चा की।

सेमिनार के दौरान “Social Media 2.0: Powered by Artificial Intelligence (Preparing future Media Professionals for an AI-Integrated World)” शीर्षक पुस्तक का विमोचन माननीय कुलपति श्री विजय मनोहर तिवारी की उपस्थिति में किया गया। यह पुस्तक प्रो. (डॉ.) पी. ससीकला एवं श्री बेनी माथुर द्वारा सह-लेखित है।इसका उद्देश्य मीडिया और संचार के छात्रों को AI (Artificial Intelligence) से एकीकृत दुनिया के लिए तैयार करना है, जो डिजिटल कंटेंट उत्पादन के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

Benny Mathur और Prof. (Dr.) P. Sasikala की किताब ‘Social Media 2.0’ AI-Integrated दुनिया के लिए मीडिया छात्रों को करेगी तैयार
Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search